फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीयंत्र टापू शहीदी पार्क बदहाल, नहीं ली जा रही सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क की चहारदीवारी व गेट हो चुके हैं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

श्रीनगर। भक्तियाना में उत्तराखंड आंदोलन के दौरान हुए श्रीयंत्र टापू कांड के शहीदों के सम्मान में बनाए गए श्रीयंत्र टापू शहीदी पार्क की सुध नहीं ली जा रही है, जिससे यह बदहाल पड़ा है। पार्क की चहारदीवारी व गेट क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
भक्तियाना में तत्कालीन नगर पालिकाध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी की पहल पर श्रीयंत्र टापू शहीदी पार्क का निर्माण कराया गया था। उस दौरान नगर क्षेत्र के लोगों को सैर सपाटा करने व घूमने के लिए इसे एक सौगात के रूप में देखा जा रहा था। पार्क के निर्माण के बाद कुछ समय तक पालिका की ओर से इसके रख-रखाव पर ध्यान दिया गया, लेकिन 2013 की बाढ़ में पार्क को नुकसान पहुंचने के बाद इसे लावारिस स्थिति में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में इसकी बदहाल स्थिति बनी हुई है। उस दौरान यहां पर निर्मित गेट व बाउंड्रीवॉल के साथ ही झरना बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पार्क में अब धूल ही धूल होने से लोग यहां जाने से बच रहे हैं। नाम मात्र के लिए यहां पर अब चार-पांच जिम के उपकरण लगाए गए हैं।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मैठाणी ने कहा कि पार्क की ओर ध्यान दिया जाए तो श्रीनगर के लोगों के लिए घूमने के लिए यह एक बेहतरीन स्थान है। इसकी ओर ध्यान न दिए जाने से श्रीयंत्र टापू कांड के शहीदों की उपेक्षा भी हो रही है।
विज्ञापन


भक्तियाना में शहीदी पार्क को विकसित करने में क्या दिक्कतें हैं, इसको दिखाया जाएगा। पूर्व में पार्क की जमीन को लेकर कुछ विवाद की स्थिति बनी थी, जिसके बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। पार्क विकसित हो इसको लेकर आगे की पहल की जाएगी।
नूपुर वर्मा, एसडीएम, श्रीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें