खोलाचौरी न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन जीआईसी खोलाचौरी खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में बड़े स्तर पर बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में आयुष बलूनी ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय, कृष्णकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दीक्षा ने प्रथम, नैनसी ने द्वितीय व कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में साहिल प्रथम, राजा द्वितीय व अमन तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में दीक्षा ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय, इंदिरा नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आयुष ने प्रथम, एकलव्य ने द्वितीय, निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में नैनसी प्रथम, सृष्टि द्वितीय, स्नेहा तृतीय रही। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मोहित ने प्रथम, आर्य नेगी ने द्वितीय व आयुष बलूनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दीक्षा ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में साहिल प्रथम, आदर्श द्वितीय व आर्य नेगी तृतीय ने स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की ही 1500 मीटर दौड़ में कशिश ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय व नैनसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खोला अनीता देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश आर्य, खेल समन्वयक जितेंद्र राणा, नेहा रावत, रमेश भटगाई, सुनील राणा, अनीता नेगी, सुशील नेगी आदि मौजूद थे।