फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर चक्र विजेता के नाम से जानी जाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्सू ब्लॉक के कोल्ठा गांव को जाने वाली सड़क का नाम गढ़वाल के प्रथम वीर चक्र विजेता स्व. गुमान सिंह रावत के नाम पर रखा जाएगा। शनिवार को पौड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गांव को जल्द ही सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। लंबे समय से उनके परिजन व ग्रामीण इस सड़क का नाम प्रथम वीर चक्र विजेता स्व. गुमान सिंह रावत के नाम से रखने की मांग कर रहे थे। वीर चक्र प्राप्त स्व. गुमान सिंह रावत के नाती प्रवींद्र सिंह रावत ने बताया कि वे लंबे समय से कोल्ठा गांव को सड़क से जोड़ने व इस सड़क का नाम वीरचक्र विजेता के नाम पर रखने की सरकार से मांग कर रहे थे। उन्होंने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के साथ ही मूलभूत सुविधाएं देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें