फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़े छात्र

विज्ञापन
पौड़ी परिसर में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में परीक्षा परिणामों में सुधार नहीं किए जाने पर छात्रों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। शनिवार को दो छात्राएं व एक छात्र प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गए। कॉलेज प्रशासन के समझाने के बाद विद्यार्थी नीचे आए। आक्रोशित छात्रों ने सोमवार से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदर्शन करते हुए आक्रोशित छात्रों ने कहा कि 6 दिन से परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ी को सुधारने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक आंदोलित छात्रों की सुध नहीं ली है। इससे छात्रों में नाराजगी बनी हुई है। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान दो छात्राएं व एक छात्र प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गए। परिसर निदेशक डॉ. आरएस नेगी ने आक्रोशित छात्रों को समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। इसपर छात्र शांत हुए और छत से नीचे उतरे। छात्रों ने सोमवार तक समस्या का हल नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी, मोहित सिंह, मुकुल, अंकित सुंद्रियाल संजना, अक्षिता, सुषमा, अनुज, आकाश, पारस, अमन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें