फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा लग्गा रामपुर में स्टोन क्रशर के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
श्रीनगर तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
कांडा लग्गा रामपुर में स्टोन क्रशर निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण की अनुमति मिलने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद क्रशर संचालक जबरन काम करवा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद चलणस्यूं पट्टी के कांडा लग्गा रामपुर में श्रीकोट निवासी राजेंद्र बिष्ट स्टोन क्रशर प्लांट के लिए भूमि समतलीकरण करवा रहा है। फरासू, डुुंगरीपंत, बैड़ो, कलीगढ़ व दिखोल्यूं के ग्रामीणों को इस पर एतराज है। शनिवार को ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर इसके विरोध में प्रदर्शन किया। मौके पर आयोजित सभा में कहा गया कि क्रशर स्थापना से उनकी सड़क, पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को नुकसान पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने क्रशर के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दाखिल की है। इस पर अभी सुनवाई होनी है। इसके बावजूद क्रशर संचालक रामपुर में काम करवा रहा है। ग्रामीणों ने जनभावनाओं और मानकों को देखते हुए काम पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है। प्रदर्शन में पूर्ण लाल, कांति देवी, मुन्नी देवी, सरोजनी, पुष्पा, उर्मिला, प्रकाश उनियाल, वीर सिंह, मनीष, माधो सिंह, विजय लक्ष्मी व जसपाल सिंह आदि शामिल थे। क्रशर संचालक राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि मानकों को पूरा करने के बाद ही काम किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में ग्रामीणों के आरोप झूठे पाए गए। उन्होंने बताया कि जहां क्रशर लग रहा है, उस गांव के ग्रामीणों ने सहमति दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें