फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बिलों में वृद्धि का विरोध

विज्ञापन
श्रीनगर में नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से आयोजित रैली में भाग लेते लोग - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
पानी के बिलों मेें बेतहाशा वृद्धि और पानी के मीटरों के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी के आह्वान पर कांग्रेस व शहरवासियों ने देर शाम रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी के मीटर हटाने की मांग की। वहीं, भाजपा ने इस रैली को कांग्रेस की हताशा बताया।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी और प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि पानी के मीटर हटाने के लिए जनता लंबे समय से संघर्ष कर रही है लेकिन मीटर नहीं हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस महिला कमेटी की नगराध्यक्ष मीना रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीति का खामियाजा जनता भुगत रही है।
इधर, कांग्रेस की रैली पर भाजपा ने पलटवार किया है। पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह असवाल, भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट और मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुद्दाहीन विपक्ष अपनी सरकार के कार्यकाल में लगे पानी के मीटरों को हटाने की मांग कर रहा है। श्रीनगर में पानी के मीटर वर्ष 2016 में कांग्रेस के जमाने में लगे थे। भाजपा सरकार ने उपभोक्ताओं पर बोझ न पड़े, इसके लिए 10 हजार लीटर पानी प्रतिमाह निशुल्क जनता को देने का फैसला लिया। अब सरकार इसे 20 हजार लीटर प्रतिमाह करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें