फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया हो शुरू’

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड द्विवार्षिक डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया की कलेंडर समयावधि पूर्ण होने वाली है, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया को अभी तक विधिवत शुरू नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

संगठन चड़ीगांव पौड़ी के सदस्यों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह को ज्ञापन भेजा। संगठन के मीडिया प्रभारी अमन शाह ने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अनुसार सहायक अध्यापक के 2287 पदों पर नियुक्तियां होनी थी। विभागीय कलेंडर के अनुसार जून तक यह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो जानी थी, लेकिन विभाग ने अभी तक प्रत्यावेदन सूची तक जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। इस अवसर पर आशीष मियां, रमाकांत रयाल, योगेश राणा, रविंद्र प्रसाद, कृतिका पंवार, पारुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें