जिला पौड़ी में ग्राम प्रधान व समस्त विभागों के कर्मचारियों के साथ ही सभी मीडिया कर्मियों का कोविड टीकाकरण शुरू हो गया है।
सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि महामारी में शासन स्तर से मिले दिशा-निर्देश के बाद ग्राम प्रधानों, समस्त विभाग के कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में रखा गया है, जिनका कोविड टीकाकरण भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 18 से 44 आयु वर्ग में जीआईसी पौड़ी, एचएनबी विवि परिसर श्रीनगर व जीआईसी कण्वघाटी कोटद्वार में किया जा रहा है। प्रतिदिन 500 नागरिकों में से 450 की स्लॉट बुकिंग व 50 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जा रहा है। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रधान शुरु से ही फ्रंट लाइन वर्कर के रुप में कार्य कर रहे थे। सरकार ने अब हमें फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया, जो स्वागत योग्य है।