फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मुख्यमंत्री की घाोषणा के बाद भी नहीं बनी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर में उत्तराखंड बनने के 23 वर्ष बाद भी पार्किंग की समस्या हल नहीं हो पाई है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा करीब साढ़े तीन करोड़ मंजूर किए गए थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर होने के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग के लिए अभी तक जिन जगहों को चुना गया वह भौगोलिक तौर पर उचित नहीं है। अब शांता नदी के ऊपर प्लेटफॉर्म बनाकर पार्किंग बनाने का विकल्प तलाशा गया था। पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल का कहना है कि हमने कई बार इस संबंध में एनएच से पत्राचार किया था कि देवप्रयाग के शांता गदेरे में एनएच द्वारा चौड़ीकारण के लिए पुल का निर्माण किया जाए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें