फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही डॉक्टर के भरोसे रही ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उप जिला अस्पताल की ओपीडी (वाह्य रोगी विभाग) शनिवार को एक डॉक्टर के सहारे चली। डॉक्टरों के अवकाश और अन्यत्र ड्यूटी पर जाने की वजह से आपातकालीन विभाग के चिकित्सक ने भी ओपीडी में आने वाले मरीजों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में हर रोज 300 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। हालांकि शुक्रवार को अवकाश होने की वजह से शनिवार को अस्पताल में 120 मरीज ही पहुंचे लेकिन यहां ओपीडी में एकमात्र चिकित्सक वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाकेश सलूजा ही मौजूद थे। अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी बूंगीधार में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में लगी थी। बाल रोग विशेषज्ञ/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देहरादून बैठक में थे। दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रसूति अवकाश पर है। दूसरी स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में लगी है। एकमात्र फिजिशियन ने अपनी शादी के लिए अवकाश लिया हुआ है। महिला चिकित्साधिकारी भी अवकाश पर हैं।
जब मरीजों की संख्या बढ़ गई तो सर्जन के अनुरोध पर इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. गुंजन उपाध्याय ने मरीजों का परीक्षण किया। बडियारगढ़ से आई सुनीता और रमेश ने बताया कि वह आंख व नाक की समस्या दिखाने अस्पताल आए थे लेकिन दोनों ही डॉक्टरों की कैंप में ड्यूटी लगी हुई है। अब उन्हें सोमवार को दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा। इधर, सीएमएस डॉ. गोविंद पुजारी ने बताया कि तीन चिकित्सक कैंप मेें हैं। कुछ अवकाश पर हैं। सोमवार से सभी ड्यूटी पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें