फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 12 मतदान कार्मिकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के लिए पौड़ी व घुड़दौड़ी में मतदान कार्मिकों की द्वितीय प्रशिक्षण कार्यशाला चल रही है, जिसमें कार्मिकों को मतदान, मॉकपोल, मतदान की गोपनीयता सहित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन 12 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार संस्कृति भवन प्रेक्षागृह पौड़ी व जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी प्रेक्षागृह में मतदान कार्मिकों की द्वितीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन 1412 मतदान कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। मास्टर ट्रेनर/परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व और कार्मिकों के योगदान को लेकर जानकारी दी। मुख्य कृषि अधिकारी/मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र चौधरी ने कार्मिकों को ईवीएम मशीन के संचालन की जानकारी दी। सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि कार्यशाला में 641 कार्मिक उपस्थित व तीन अनुपस्थित रहे। जबकि प्रेक्षागृह घुड़दौड़ी में 771 मौजूद व नौ कार्मिक नदारद रहे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित समस्त कार्मिकों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित कार्मिकों के पास प्रशिक्षण में शामिल होने का आखिरी मौका चार फरवरी है। इसके बाद भी प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अंकित कठैत, महादेव, देवेंद्र राणा, संतोष पोखरियाल, प्रीति डिमरी ने कार्मिको का प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें