फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडोलिया से घुड़दौड़ी तक हुई माउंटेन बाइकिंग

विज्ञापन
पौड़ी में माउंटेन बाइकिंग रैली में प्रतिभाग करते युवा। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कंडोलिया से घुड़दौड़ी तक माउंटेन बाइकिंग का आयोजन किया गया, लेकिन आयोजन का प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने पर व्यापार सभा, सामाजिक सराकारों से जुड़े लोगों ने खासी नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

सोमवार को कंडोलिया पार्क परिसर से जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने माउंटेन बाइकिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि आगामी 14 अगस्त को अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं क्षेत्र के नमन चंदोला ने कहा कि माउंटेन बाइकिंग रैली का प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने से युवाओं की सहभागिता सीमित रही। कुलदीप बिष्ट, दीपक बड़थ्वाल, जसपाल नेगी, पंकज रावत ने भी आयोजन की सूचना सिर्फ एक दिन पहले दिए जाने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, एआरटीओ राजेंद्र विराटिया, थानाध्यक्ष विनोद गुसाईं, केसर सिंह असवाल, जितेंद्र रॉय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें