फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सोलह शृंगार कर मां नंदा को दी विदाई

Sun, 20 Sep 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। मां नंदा देवी मंदिर में नंदा अष्टमी के तहत आठ दिनों से चल रहे अनुष्ठान का रविवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। इससे पहले शनिवार को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के बाद मां नंदा का सोलह शृंगार कर उन्हें कैलाश के लिए विदाई दी गई। विदाई की बेला में पारंपरिक मांगल और विदाई गीत गूंजे तो कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पुजारी धीरेंद्र घिल्डियाल ने बताया कि वर्षभर मंदिर नहीं पहुंच पाने वाले श्रद्धालु भी नंदा अष्टमी के विशेष अनुष्ठान में मां के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। वहीं रविवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर शांति प्रकाश थपलियाल, मंदिर समिति अध्यक्ष भगवती प्रसाद पुरी, राकेश सेमवाल, मुकेश नौटियाल, हरि प्रसाद उनियाल, सरोजनी देवी, रंजना देवी, स्वाति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


राधा अष्टमी पर भजनों से गूंजा राधा-कृष्ण मंदिर
श्रीनगर। राधा अष्टमी पर कमलेश्वर के केदार मोहल्ला स्थित राधा-कृष्ण एवं प्राचीन हनुमान मंदिर में राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। श्री राधे संकीर्तन मंडली की ओर से आयोजित भजन-संकीर्तन में श्रद्धालु सराबोर रहे। रेनू शर्मा और अरिंजय पांडे सहित मंडली के सदस्यों ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद भगवान हनुमान और राधा-कृष्ण की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर शुभम प्रभाकर, कुसुम काला, उमा जोशी, संध्या सड़ाना, अनुराधा चमोली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें