फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

---गुमशुदा किशोर देहरादून में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने छह दिन से लापता चल रहे किशोर को देहरादून में बरामद कर लिया। रविवार को पुलिस ने किशोर को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि 27 जून को एसबीआई के निकट रहने वाले सतीश पुरी ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने गुमशुदा किशोर की तलाश की। शनिवार को एसआई प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल संदीप चौहान ने किशोर को देहरादून से बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी पेंशन बहाली की मांग
श्रीनगर। राज्य निर्माण आंदोलनकारी शकुंतला राणा ने आंदोलनकारी पेंशन रोके जाने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि उन्हें वर्ष 2016 से 19 तक राज्य आंदोलनकारी की पेंशन मिलती थी। इसके बाद शासन ने पेंशन बंद कर दी। उन्होंने कहा कि पेंशन के मामले में वह कई बार प्रशासन और शासन के साथ पत्राचार कर चुकी हैं, लेकिन उनकी पेंशन के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशन बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें