फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति की फर्जी आईडी से भेजी जा रही है मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की फर्जी मेल आईडी बना कर कई लोगों को मेल भेजी जा रही हैं। गढ़वाल विवि प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी कुलसचिव हरिमोहन अरोड़ा ने कोतावली श्रीनगर में दी तहरीर में कहा कि कुछ अज्ञात लोगों की ओर से कुलपति के नाम से फर्जी आईडी बनाकर कई लोगों को मेल भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और इससे विवि की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने इस प्रकरण की अविलंब जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। कोतवाली निरीक्षक हरिओमराज चौहान ने बताया कि कुलसचिव की ओर से दी गई तहरीर पर जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें