फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। इस मौके भक्तों ने गणपति के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

श्रीनगर के प्राचीन गणेश मंदिर में पंडित रामकिशन पांडेय व अलका पांडेय ने पूजा अर्चना के बाद गणेश की मूर्ति स्थापित की। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक मंदिर में मूर्ति की पूजा अर्चना की जाएगी, जिसके बाद गणेश चतुर्दशी के दिन मूर्ति को अलकनंदा नदी में विसर्जित किया जाएगा। इस मौके पर प्रभात पांडेय, मुकेश जोशी, पवन व गोपाल आदि मौजूद थे।
वहीं देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही तीर्थनगरी में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्री गंगा रघुनाथ सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ढोल नगाड़ों और गणपति मोरिया के जयकारों के साथ बस अड्डे से मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद पत्थर की छतरी में मूर्ति को विराजमान किया गया। इस मौके पर पंडित सुभाष मिश्रा, शंकर पांडे, अन्ना पांडे, अभिषेक पंचपुरी, गौरव मिर्जापुरी, अनंत कोटियाल, लक्की भट्ट, रघुनाथ मंदिर के पुजारी सोमनाथ भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें