फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता के बाद तालाबंदी कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोशित प्रधान संगठन ने वार्ता के बाद घोषित तालाबंदी कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। प्रधानों ने 15 दिन तक समस्याओं का समाधान न किए जाने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन और न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रधान संगठन और विद्युत विभाग के अधिकारियों के मध्य समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुनय कुकसाल ने कहा कि क्षेत्र में झूलती विद्युत लाइनें और जर्जर पोल लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। विद्युत लाइनों के पास पेड़ों की लापिंग भी नहीं की गई है। इस कारण हवा व बारिश होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। एसडीएम ने विद्युत विभाग को गांवों में झूलती विद्युत लाइनों को सही करने और 54 जर्जर विद्युत पोलों को बदलने के साथ ही मीटरों की रीडिंग निर्धारित समय पर लिए जाने के निर्देश दिए है। वार्ता में तहसीलदार सुनील राज, एसडीओ अनिल कुमार, अवर अभियंता शिव सिंह नेगी, संगठन संरक्षक वासुदेव भट्ट, प्रधान हेमलता भट्ट, धन सिंह रावत, राजीव जोशी, शिवानी डोभाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें