फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की बदहाल स्थिति पर बिफरे लोनिवि मंत्री

विज्ञापन
पौड़ी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज जिले में सड़कों की बदहाल स्थिति पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। अधिकारी गड्ढों में मिट्टी डाल रहे हैं। यह कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पीएमजीएसवाई की सड़कों की खस्ताहालत पर नाराजगी जताई। उन्होेंने कहा कि गुणवत्ता में सुधार न लाने पर सभी सड़कों की जांच कराई जाएगी। महाराज ने क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी पौड़ी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को विकास भवन सभागार पौड़ी में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जगह-जगह सड़कें जर्जर हैं। गड्ढे होने के साथ ही झाड़ियां उगी हुई हैं लेकिन जनहित की समस्या पर विभाग चुप्पी सादे हुए है। यदि विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार न किया तो विभाग की सभी सड़कों की जांच कराई जाएगी। महाराज ने स्पष्ट किया कि जल-जीवन मिशन के तहत जिन गांवों में पेयजल लाइन नहीं पहुंची है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। वन विभाग को निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे जहां झाड़ियां उगी हैं, वहां जल्द से जल्द झाड़ियां काटी जाएं। चारधाम यात्रा शुरू करने का मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट से निर्णय आने के बाद आगे की योजना तैयार की जाएगी। कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाले जो भी मार्ग क्षतिग्रस्त हैं उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। सतपुली के तहत देवराजखाल-खेडगांव में जहां भी मोड़ हैं, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिए। जनपद में जो पर्यटक आवास अधूरे पड़े हैं, उन्हें भी जल्द पूरा करने को कहा। महाराज ने कहा कि सतपुली से गुमखाल तक राजमार्ग पर सभी गड्ढे भरने के निर्देश एनएच लोनिवि खंड श्रीनगर के अधिकारियों को दिए। सतपुली में प्रस्तावित गेस्ट हाउस का निर्माण पहाड़ी शैली में कराया जाएगा। उन्होंने चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग को भी दुरुस्त किए जाने के निर्देश लोनिवि अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डीएम विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, लोनिवि के मुख्य अभियंता अयाज अहमद, एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्र शर्मा, डीईओ बेसिक केएस रावत, डीएफओ सिविल सोहन लाल, डीपीआरओ एमएमखान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें