फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा देवी की कलश यात्रा शुरू

विज्ञापन
ढूंढप्रयाग में मां गौरा देवी के कलश को स्नान कराते श्रद्धालु - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकास खंड खिर्सू के विभिन्न गांवों के लोगों ने मोहन काला के नेतृत्व में ढोल दमाऊ के साथ देवलगढ़ मंदिर से गौरा देवी की तीन दिवसीय कलश यात्रा का शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार को गौरा देवी के 500 वर्ष पुराने कलश को ढुंडप्रयाग अलकनंदा नदी में स्नान कराया गया। इसके बाद यात्रा बदरी केदार धर्मशाला श्रीनगर पहुंची।
विज्ञापन

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने कलश के दर्शन कर माता से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। यात्रा संयोजक मोहन काला ने बताया कि यह यात्रा श्रीकोट, स्वीत, धारीदेवी, खेड़ाखाल, सुमाड़ी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होती हुई शनिवार को अपने मूल स्थान देवलगढ़ पहुंचेगी। इस मौके पर विनोद कंडारी, वासुदेव कंडारी, दिनेश पंवार, दिनेश असवाल, लखपत भंडारी, सुमन जोशी, विमल बहुगुणा, एमपी सिलोड़ी, प्रकाश सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें