फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 व 27 दिसंबर को आयोजित होगी रस्साकशी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड खिर्सू के देवलगढ़ क्षेत्र की रस्साकशी प्रतियोगिता 26 और 27 दिसंबर को नैखेतू में आयोजित की जाएगी। विजेता टीमों को इनाम में जलेबी और नकद धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि स्व. हुकम सिंह खत्री स्मृति रस्साकशी प्रतियोगिता को जलेबी मेला के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रतियोगिता पहली बार क्षेत्र के कक्षा 6,7 व 8 के छात्रों के लिए 27 दिसंबर को होगी। जबकि पुरुष/महिला वर्ग के लिए प्रतियोगिता 26 दिसंबर को आयोजित होगी। पुरुष/महिला वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को क्रमश: 2100 रुपये नकद व तीन किलो जलेबी तथा 1100 नकद तथा दो किलो जलेबी दी जाएगी। तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को पांच सौ की धनराशि के साथ एक किलो जलेबी से सम्मानित किया जाएगा। मैन ऑफ द मैच को एक किलो जलेबी दी जायेगी। इसके साथ ही स्कूलों की टीम के लिए पुरस्कार की अलग से व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताजबर कुमार, महासचिव उत्तम सिंह कैंतुरा, कोषाध्यक्ष संगीता बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें