फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने आपदा प्रभावितों को दिया मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बुधवार को अपने पैतृक गांव नौगांव पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावितों से बातचीत की। डॉ. रावत ने गांव के 15 प्रभावितों (4 पशुपालक व 11 किसान) को एक लाख 78 हजार की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

बुधवार को डॉ. रावत खिर्सू ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव नौगांव पहुंचे। उन्होंने गांव में 6 अगस्त की रात भारी मलबे की चपेट में आई गोशालाओं व खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। डॉ. रावत ने 11 किसानों व चार पशुपालकों को 1 लाख 78 हजार की मुआवजा राशि प्रदान की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूस्खलन से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सैंजी, नौंठा, सिमखेत व विशल्ड गांवों में कोविड टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पाबौ ब्लॉक में 100 बूथों पर कोविड टीकाकरण किए जाने की शुरुआत हो गई है। चारों बूथों पर एक हजार लोगों के टीकाकारण का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर एसडीएम सदर एसएस राणा, तहसीलदार चाकीसैंण गिरीश चंद्र पोखरियाल, ग्राम प्रधान नौगांव गंगोत्री देवी, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें