त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य तेल और सामग्री के 10 नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा गया। इस दौरान विक्रेताओं को एक्सपायरी डेट व अपमिश्रित सामग्री न बेचने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि यदि जांच में नमूने फेल होते हैं तो संबंधितों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
धनतेरस पर खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहीत अधिकारी प्रमोद रावत और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान व रचना लाल ने बाजार क्षेत्र में मिष्ठान भंडारों व परचून की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य तेल के 4, मिठाई के 2 और बिस्कुट के एक नमूने समेत अन्य खाद्य पदार्थों के 10 नमूने एकत्रित किए। अभिहीत अधिकारी रावत ने बताया कि अभियान में अब तक 103 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा नियमों का अनुपालन न होने की दशा में 10 खाद्य विक्रेताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा लैब में नमूने फेल होने पर इस माह 8 खाद्य विक्रेताओं के विरुद्ध केस भी दायर किए गए हैं। संवाद