उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की ओर से 18 सूत्री मांगों के हल की मांग को लेकर 27 सितंबर को पौड़ी में रैली निकाली जाएगी। रैली को सफल बनाने के लिए समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में समिति के मुख्य संयोजक सोहन सिंह रावत, संयोजक सचिव संयज नेगी, जिला संयोजक आरपी कोली, अनिल कुमार ने कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन लागू करने, पदोन्नति के लिए पात्रता अवधि पूर्व की भांति शिथिलीकरण की व्यवस्था बहाल करने समेत 18 सूत्री मांगों को हल करने की मांग सरकार से की जा रही है लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। इससे कर्मचारियों में रोष है। प्रांतीय आह्वान पर 27 सितंबर को पौड़ी में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।