फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया कीर्तिनगर तहसील का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी टिहरी ने कीर्तिनगर तहसील का औचक निरीक्षण कर म्युटेशन संबंधी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही संग्रह अधिष्ठान में रखी पत्रावलियों को व्यवस्थित किए जाने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर पहुंची जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने संग्रह अधिष्ठान, कंप्यूटर भूलेख कक्ष, मॉर्डन रिकॉर्ड रूम, ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र, नजारत सहित तहसील परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संग्रह अधिष्ठान में रखी पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखने को कहा। उन्होंने पीपी एक्ट के लंबित 111 वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत तहसील स्तर पर म्यूटेशन संबंधी कुल 19 मामले दर्ज हैं। जिसमें 12 मामलों में प्रक्रिया जारी है। जबकि 7 मामले लंबित हैं। इस मौके पर एसडीएम सोनिया पंत, तहसीलदार सुनील राज सहित राजस्व कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें