फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लोकगीत में देवल, लोकनृत्य में कठूड़ व एकांकी में कोट बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड कोट के ब्लाॅक स्तरीय युवा महोत्सव में महिला मंगल दलों ने लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा एकल प्रस्तुतियों में युवाओं ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लोगीत में देवल, लोकनृत्य में कठूड़ व एकांकी में कोट का महिला मंगल दल विजेता बना।

ब्लाॅक सभागार में आयोजित युवा महोत्सव का उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख पूर्णिमा नेगी व खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति ने किया। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख पूर्णिमा नेगी ने कहा कि युवा महोत्सव महिलाओं में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। उन्होंने महिलाओं को समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किए जाने को प्रोत्साहित किया। महोत्सव में विभिन्न गांवों से आई महिला मंगल दलोें ने पारंपरिक वेशभूषा में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन

लोकगीत सामूहिक में महिला मंगल दल देवल प्रथम, कठूड़ द्वितीय व कोट ने तृतीय स्थान पाया। लोकनृत्य सामूहिक में कठूड़ी की टीम पहले, कोट की दूसरे व फलस्वाड़ी की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकांकी प्रतियोगिता में कोट ने पहला, देवल ने दूसरा व कठूड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोकगीत एकल में कोटसाड़ा का सिद्धार्थ, लोकनृत्य में कोट की मीरा अव्वल रहे।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में कोट का अनुज, कहानी लेखन में निहारिका व भाषण में कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम व विजेता जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। शिव मूर्ति राणा, त्रिपुरेश्वरी जुयाल, कुसुमलता, शिखा पुंडीर निर्णायक रहे। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख प्रर्मिला देवी, अशोक सिंह पवांर, दीपक शाह और शीला बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें