ब्लाक के बागी गांव में महिला मिलन केंद्र को कब्जा मुक्त करने के लिए ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। कहा कि केंद्र पर किए गए कब्जे के कारण ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन में समस्या हो रही है।
ग्रामीणों की ओर से सुरेंद्र दत्त मिश्रा ने ज्ञापन में कहा कि बागी गांव में कुछ लोगों की ओर से ब्लाक द्वारा बनाए गए बरातघर और महिला मिलन केंद्र पर कब्जा किया गया है। 16 माह बाद बारात घर को कब्जा मुक्त किया गया, लेकिन उसका कार्य भी अभी अधूरा पड़ा है। जिस कारण ग्रामीणों को बरातघर का लाभ नहीं मिल रहा है। अब महिला मिलन केंद्र पर कब्जा किए जाने के कारण ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से बरातघर के अधूरे निर्माण को पूर्ण करने और महिला मिलन केंद्र से अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की है। संवाद