फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना का पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर देवप्रयाग के समीप पुरानी दुर्घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को शेयर करने में कुछ न्यूज पोर्टल भी पीछे नहीं रहे। इसी वीडियो को सैकड़ों यूजर्स ने भी शेयर कर दिया। इसके बाद देवप्रयाग और कीर्तिनगर पुलिस के फोन घनघनाने लगे।
विज्ञापन

गत 8 अप्रैल को टिहरी जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह लगभग एक फेसबुक पेज में दुर्घटना संबंधित वीडियो अपलोड हुआ। इसमें वीडियो बनाने वाला व्यक्ति 10 मिनट पूर्व देवप्रयाग से पहले एक स्विफ्ट कार के नदी में समाने की बात कह रहा है। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों ने इसको शेयर कर दिया। वहीं कुछ यूजर्स व न्यूज पोर्टल ने अपने पेज में इस वीडियो को अपलोड कर दिया।
इसके बाद देवप्रयाग और कीर्तिनगर थाने में लोग दुर्घटना के संबंध में फोन करके पूछने लगे। शुरू में पुलिस को भी लगा कि शायद कोई दुर्घटना हुई है, लेकिन जब तहकीकात की तो पता चला कि किसी ने चार दिन पुरानी बागवान दुर्घटना को आज का बता कर शेयर कर दिया है। कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह और देवप्रयाग थाने के एसआई विजय थपलियाल ने बताया कि मंगलवार को कोई दुर्घटना नहीं हुई है। सोशल मीडिया में पुराने वीडियो को अपलोड करने से दुर्घटना की अफवाह फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें