फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस्तू-बडियारगढ़ क्षेत्र में डिग्री कॉलेज ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले के लोस्तू-बडियारगढ़ क्षेत्र के लोगों के लिए राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति चुनावी शगुफा बनकर रह गई। वर्ष 2016 में कांग्रेस शासन काल के अंतिम दौर में महाविद्यालय की मंजूरी दी गई। सरकार बदलने के बाद महाविद्यालय स्थापना का शासनादेश फाइलों तक ही सिमटकर रह गया।
विज्ञापन

15 नवंबर 2016 को शासन ने आदेश जारी करते हुए बडियार क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय स्थापित करने की प्रशासकीय स्वीकृति दी थी। आदेश के अनुसार महाविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2017-18 से संचालित होना था। उस दौर में प्रदेश में कांग्रेस सत्तासीन थी। 2017 में सरकार बदल गई और महाविद्यालय का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। ऐसे में यहां के विद्यार्थियों को अन्य जिलों और प्रदेशों का रुख करना पड़ता है। महाविद्यालय संघर्ष समिति के संयोजक उत्तम सिंह असवाल का कहना है कि एक ओर सरकार हर ब्लॉक में राजकीय महाविद्यालय खोलने की बात कह रही है। वहीं पांच साल पूर्व स्वीकृत महाविद्यालय के मामले में चुप्पी साधे बैठी है।
कोट :
शासनादेश जारी तो हुआ है लेकिन जमीन, स्थान व पद का उल्लेख नहीं किया गया। मैं अपनी ओर से महाविद्यालय स्थापना के लिए प्रयासरत हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से भी वार्ता की गई है।-विनोद कंडारी, विधायक देवप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें