फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में इंटर कॉलेज की 30 नाली जमीन पर बनेगा डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
15 करोड़ की लागत से बनेगा डिग्री कॉलेज का चार मंजिला भवन
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीनगर में राजकीय इंटर कॉलेज की 30 नाली जमीन पर डिग्री कॉलेज बनेगा। इसके लिए इंटर कॉलेज की जमीन डिग्री कॉलेज के नाम जल्द दर्ज हो जाएगी। 15 करोड़ की लागत से इस जमीन पर चार मंजिले भवन का निर्माण किया जाएगा। इसी वर्ष डिग्री कॉलेज का भवन अस्तित्व में आ जाएगा।
श्रीनगर में राज्य सरकार के अधीन एक डिग्री कॉलेज के निर्माण की कवायद लंबे समय से की जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से मामले में पहल की गई है। अब डिग्री कॉलेज के लिए इंटर कॉलेज की 30 नाली खाली जमीन को उपयोग में लाए जाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल गढ़वाल विवि के केंद्रीय विवि बन जाने के बाद छात्रों को यहां प्रवेश में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विवि में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश होने के कारण यह दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ गई है। इन दिक्कतों से छुटकारा दिलाने के लिए मंत्री रावत की ओर से दो यहां डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

श्रीनगर में राजकीय इंटर कॉलेज की खाली 30 नाली जमीन पर डिग्री कॉलेज का भवन बनाया जाएगा। चार मंजिले भवन में लिफ्ट की सुविधा भी छात्रों को मिलेगी। करीब 15 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा। जल्द ही इसका शिलान्यास कार्यक्रम किया जाएगा।
- डाॅ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें