गढ़वाल रेजिमेंट के 16 सदस्यीय दल चोपता के लिए हुआ रवाना
विज्ञापन
श्रीनगर। युवाओं को सेना में भर्ती होने एवं फिटनेस बनाए रखने को जागरूक करने के लिए उद्देश्य से लैंसडौन से निकला गढ़वाल रेजिमेंट का 16 सदस्यीय दल यहां पहुंचा। सोमवार को सुबह नौ बजे से चोपता के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने युवाओं को सेना में अधिक से अधिक संख्या में भर्ती होने व अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया।
गढ़वाल रेजिमेंट के नायब सूबेदार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गढ़वाल रेजिमेंट के युद्ध स्मारक के सौ साल पूरे होने पर रेजिमेंट की ओर से एक दल की साइकिल यात्रा रवाना की गई है। दल पर्वतीय क्षेत्रों का दौरा कर युवाओं का सेना में भर्ती होने का संदेश देगा।
उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा में शामिल दल लैंसडौन से ज्वालपा, श्रीनगर, चोपता, गौरी लस्या, तिलवाड़ा, बौराड़ी, टिहरी जैसे कई दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। यात्रा 29 जनवरी को लैंसडौन पहुंचेगी। दल में रायपाल, सुखदेव, सौरभ, आलोक, अंकित, हिमांशु, अंकुश आदि शामिल हैं। संवाद