फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए दो लाख 36 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड के पाली गांव निवासी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 2 लाख 36 हजार 290 रुपये की धनराशि उड़ा दी है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि अरविंद सिंह सेना में तैनात है। तहरीर के अनुसार उसका एकाउंट एसबीआई देवप्रयाग में है। उसकी योनो एप्लीकेशन नहीं चल रही थी, जिस पर उसके द्वारा कस्टमर केयर को कॉल की गई। इस पर उसे एनी डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा गया। इस एप्लीकेशन के माध्यम से उससे कुछ जानकारियां ली गई। जिसके बाद अचानक उसका अकाउंट से लगा नंबर बदल दिया गया, जिससे उसे एसएमएस से कोई सूचना नहीं मिली। उसके बाद उसके बैंक खाते से दो लाख 36 हजार दो सौ नब्बे रुपये निकाल दिए गए। ये जानकारी उसे उसकी पत्नी के ज्वाइंट बैंक खाते पर योनो से प्राप्त हुई। साइबर ठगी का शिकार होने पर अरविंद सिंह ने थाना देवप्रयाग में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद ठगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें