फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में हत्या कर शव फेंकने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में 14 जनवरी 2019 को मां ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को नेपाली मूल के मजदूर ने मुख्यालय से सटी तिमली रोड पर फेंक दिया था। पुलिस की चीता टीम को गश्त के दौरान शव मिला था। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त सतेंद्र सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह निवासी एमआईसी रोड पौड़ी के रुप में हुई थी। पुलिस ने हत्या की आरोपी मां सुमित्रा नेगी और उसके बेटे मोहन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। शव फेंकने वाला आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दी। लंबे समय तक दबिश के बाद पुलिस टीम ने 23 जून को उसे आईएसबीटी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। उसे 24 जून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि शव फेंकने वाले आरोपी मन बहादुर खत्री (39 वर्ष) निवासी ओड़ा, आंचल राप्ति, जिला सल्या नेपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई उमेश कुमार के साथ कांस्टेबल चेतन सिंह, शूरवीर भंडारी, हरीश लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें