फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रभावितों के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए गांधी जयंती पर कांग्रेस ने आंदोलन शुरू कर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कांग्रेसी और प्रभावितों ने श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस में घुसने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर वे वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेसियों की धक्कामुक्की भी हुई। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना के कार्य स्थलों पर भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने दो अक्तूबर से रेलवे परियोजना का काम बंद कराने और श्रीनगर जल विद्युत परियोजना में ऊर्जा उत्पादन ठप करने का एलान किया था। तय कार्यक्रम के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में रेलवे परियोजना का काम बंद कराने लक्ष्मोली पहुंचे। लेकिन गांधी जयंती के चलते शनिवार को काम बंद था। इसके बाद कांग्रेसी लक्ष्मोली, मलेथा व रानीहाट में प्रदर्शन करते हुए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के समीप पहुंचे।
यहां से वह जुलूस की शक्ल में परियोजना की ओर जाने लगे। लेकिन पावर हाउस से 100 मीटर पहले कीर्तिनगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यहां पुलिस के साथ धक्कामुक्की के बाद प्रदर्शनकारी आगे पहुंचे। पुलिस ने पावर हाउस से 40 मीटर पहले बैरियर और रस्से लगाकर उन्हें दोबारा रोक दिया। इसके बाद प्रर्दशनकारी आगे नहीं बढ़ पाए और वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रदर्शकारियों से वार्ता करने पहुंची एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को डीएम तक पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नोटिस पर 6 अक्तूबर को बैठक होनी है। इस पर नैथानी ने कहा कि कमेटी में उन्हें और प्रभावितों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि 6 अक्तूबर तक वे इसी स्थान पर धरना देंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपक थपलियाल, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, सेवा दल के सुनील कुमार, लाल सिंह नेगी, अमित नेगी व केशवानंद बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें