फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में वैकल्पिक मार्गों की हालत खराब

विज्ञापन
देवलगढ़ के समीप मोटर मार्ग का पुश्ता हुआ ध्वस्त - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे, चमधार में अवरुद्ध होने की स्थिति में इस्तेमाल किए जा रहे वैकल्पिक मार्गों की हालत बेहद खराब है। सिंगल लेेन की सड़क भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रही है। इसके अलावा जगह-जगह सड़कों में कीचड़ के साथ ही पुश्ते धंस रहे हैं। सड़कों की खराब हालत के कारण वाहन रेंगकर चल रहे हैं। वहीं विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों को रास्ता देना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

चमधार में बदरीनाथ हाईवे के अवरुद्ध होने के कारण श्रीनगर से चमधार के बीच वैकल्पिक मार्गों स्वीत-भटोली, गहड़-भटोली, श्रीनगर-देवलगढ़ और श्रीनगर-खिर्सू-खेड़ाखाल-खांकरा मोटर मार्ग से वाहनों का आवागमन हो रहा है। इन सभी सड़कों की हालत बहुत खराब है। देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष केपी उनियाल ने बताया कि गौरा देवी मंदिर के नीचे देवलगढ़ में दो पुश्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। भारी वाहनों के आवागमन से मोटर मार्गों पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क भी धंस रही है। भटोली में पत्थर बिछाकर वाहनों की आवाजाही कराई गई। वहीं यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए सड़क के ऊपरी और निचली ओर पुश्ते निर्माण की जरूरत है।
कोट :
गहड़-भटोली सड़क बीच में एक किमी कच्ची है। इसके डामरीकरण के लिए इस्टीमेट भेजा गया है। भटोली में पुश्ते निर्माण का भी प्रस्ताव है। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर गड्ढे हो रहे हैं। सड़क को सुचारु रखने के लिए मशीन काम कर रही है। -मुकेश सकलानी, एई पीडब्लूडी निर्माण खंड, श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें