फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्रीविशाल टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
श्रीनगर में भाजयुमो की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
एनआईटी खेल मैदान मेें चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोहित इलेवन, एनआईटी उत्तराखंड व बद्रीविशाल इलेवन विजयी रहे। प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें बद्रीविशाल इलेवन जीता।
विज्ञापन

भाजयुमो की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच रोहित इलेवन व भक्तियाना इलेवन के बीच हुआ। भक्तियाना इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 58 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सातवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
दूसरा मुकाबला एनआईटी उत्तराखंड व भागीरथीपुरम किंग के मध्य खेला गया। भागीरथीपुरम किंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। एनआईटी उत्तराखंड ने निर्धारित 10 ओवरों में 78 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए भागीरथीपुरम किंग की टीम 10 ओवर में मात्र 49 रनों तक ही पहुंच पाई। एनआईटी उत्तराखंड ने 28 रन से यह मुकाबला जीता।
विज्ञापन

तीसरा मैच बद्रीविशाल इलेवन व रोहित कठैत इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बद्री विशाल इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 89 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए रोहित इलेवन की टीम 86 रन पर ऑलआउट हुई। जिसके चलते बद्रीविशाल ने तीन रन से मैच जीत लिया। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री डॉ. सुधीर जोशी, विपिन नौटियाल, अरुण रावत, अर्जुुन कृष्ण गैरोला व जेडी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें