फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि, जल संस्थान व जल निगम के ईई से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय थलीसैंण में आयोजित तहसील दिवस में एडीएम इला गिरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। एडीएम ने तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि, जल संस्थान व जल निगम के अधिशासी अभियंताओं से जवाब मांगा। कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

तहसील दिवस में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने कहा कि जिन मामलों के समाधान में दिक्कतें आ रही हैं, उसके बारे में कराएं, जिससे उनका निस्तारण समय पर किया जा सके। तहसील दिवस में कुल 19 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिसमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि 13 शिकायतों के जांच करने के आदेश दिए। एडीएम गिरी ने तहसील स्तर पर ही समस्याओं के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम थलीसैंण प्रमोद कुमार, तहसीलदार आनंदपाल, महाप्रबंधक उद्योग मृत्युंजय सिंह, जेआर बधानी, भीम सिंह असवाल, मुरलीधर और प्रभात रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें