फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुबोध ने जनता को समर्पित की 17 करोड़ की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने बृहस्पतिवार को भरपूर पट्टी में राजकीय पॉलीटेक्निक बछेलीखाल के नव निर्मित भवन सहित 17 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। इसके लिए राजकीय पॉलीटेक्निक में जल्द नए ट्रेड शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंत्री ने भरपूर पट्टी की नई सड़कों व पुराने मार्गों के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने एनएच से ध्वस्त पैदल रास्तों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त रास्तों और मार्गों के निर्माण के निर्देश दिए, जबकि जन समस्याओं को सुनने पर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि भरपूर पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए 37 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है।
कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी शिक्षा हरि सिंह, उप निदेशक महेंद्र कनियाल, सचिव प्रविधिक शिक्षा देशराज, संयुक्त सचिव मुकेश पांडे, प्रधानाचार्य राजेश अमोली, मंडल अध्यक्ष हर्ष पाल, महिपाल सजवाण, महेंद्र गुसांई, बीएन पांडेय, नंदेश्वरी देवी, पितांबर दास, नरेंद्र चौहान, शशि देवी, जगत सिंह रावत, जय प्रकाश पंत, उमेर सिंह, कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें