फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम पर गंगा स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा पंहुची श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ जगदीशला डोली रथ यात्रा देवप्रयाग ब्लाक के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रात्रि विश्राम के लिए श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने डोली दर्शन कर बाबा विश्वनाथ और जगदीशिला से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा देवप्रयाग पहुंची। डोली को गंगा स्नान कराया गया। रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डोली श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा संयोजक पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि डोली रथ यात्रा विश्व शांति और कल्याण के लिए 10 हजार 500 किमी की दूरी तय कर प्रदेश के एक हजार तीर्थों का भ्रमण करेगी। डोली रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की पौराणिक परंपराओं और संस्कृति को जोड़कर देश के लोगों का ध्यान देवभूमि की ओर आकर्षित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें