फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 14 पेटी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने कार में शराब लेकर जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शराब तस्कर से अंग्रेजी शराब की 14 पेटी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर, कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि नशे के धंधे को रोकने के लिए टीम गठित की गई है। यह टीम शराब तस्करों के ठिकानों व अवैध शराब बिक्री स्थलों पर दबिश देने के साथ ही चेकिंग कर ही है। मंगलवार शाम चौरास मोटर पुल के पास बदरीनाथ हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। कार में सिर्फ चालक कलम सिंह भंडारी डांडा बडियारगढ़ (टिहरी) सवार था। चेकिंग के दौरान कार से शराब की सात पेटी, 5 पेटी हाफ और 2 पेटी क्वार्टर बरामद हुए। युवक को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें