फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेगी नंदा देवी एक्सप्रेस स्पेशल

Fri, 01 Apr 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने दून से दिल्ली के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस को हरिद्वार तक स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाने का निर्णय लिया है। शनिवार (आज) से अगले आदेश तक यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से हरिद्वार के बीच संचालित होती रहेगी। 
विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियां, पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा की वजह से अप्रैल, मई से यहां आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगती है। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे ने भी कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। 

दून आने से पहले नई दिल्ली-हरिद्वार का फेरा लगाएगी
ट्रेनों की कमी होने पर दून-नई दिल्ली के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में नई दिल्ली से हरिद्वार के बीच एक फेरा बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


नंदा देवी एक्सप्रेस देहरादून से रात 11.30 बजे पर चलकर सुबह साढ़े पांच बजे नई दिल्ली पहुंचती है। वहां से उसी दिन यह ट्रेन सुबह साढ़े सात बजे हरिद्वार के लिए चलेगी। 

फिलहाल स्पेशल ट्रेन हरिद्वार तक ही संचालित होगी
दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर हरिद्वार पहुंचने के बाद दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर वापस दिल्ली जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन रात आठ बजकर 50 मिनट पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। नई दिल्ली से फिर पूर्व निर्धारित समय रात 11:50 बजे देहरादून के लिए रवाना की जाएगी। 

फिलहाल यह स्पेशल ट्रेन हरिद्वार तक ही संचालित होगी। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर यह स्पेशल ट्रेन हरिद्वार-नई दिल्ली के बीच अगले आदेश तक चलती रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें