फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त पड़ा दौरा, छात्रा की हुई दर्दनाक मौत

Fri, 01 Apr 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर में शुक्रवार सुबह बीटेक छात्रा का शव बाथरूम के अंदर पड़ा मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस का कहना है कि छात्रा दिल के दौरे बीमारी से पीड़ित थी। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यूपी के बुलंदशहर निवासी प्रमोद शर्मा की पुत्री दिशा शर्मा प्रेमनगर क्षेत्र के एक कॉलेज में बीटेक (द्वितीय) करने के साथ प्रेमनगर के विंग नंबर छह में किराए पर रहती थी। शुक्रवार सुबह दिशा साढ़े नौ बजे के करीब नहाने के लिए बाथरूम गई थी। 
जब वह काफी देर बाहर नहीं आई तो मालिक को शक हुआ। आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वीडियोग्राफी के बीच पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ प्रेमनगर यशपाल बिष्ट के मुताबिक छात्रा को दौरे पड़ते थे। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगा। छात्रा के परिजन भी रात में यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें