फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिपोल पर फ्लैक्सी लगा रहे मजदूर की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबी डिग्री कॉलेज के सामने नैनीताल रोड पर रविवार की रात यूनिपोल पर फ्लैक्सी लगा रहा मजदूर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस का मानना है कि मजदूर बगैर सुरक्षा उपकरण लिए पोल पर चढ़ गया था। आशंका है कि उसे करंट लग गया था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के रवाईपुर तिलहर निवासी मजदूर मनोज कुमार (35) टेढ़ीपुलिया स्थित एक एडवरटाइजिंग एजेंसी के लिए काम करता था। एजेंसी के मालिक के कहने पर वह फ्लैक्सी लगाने के लिए डिग्री कालेज के सामने स्थित यूनिपोल पर रविवार की शाम चढ़ गया। पैर अनियंत्रित होने पर उसका हाथ छूट गया और सिर के बल मजदूर सड़क पर गिर पड़ा। सिर से खून गिरता देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। भोटिया पड़ाव पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी संजय बृजवाल के साथ कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने घटनास्थल का मुआयना किया।
बताया कि मजदूर ने सिर या शरीर पर कोई सुरक्षा उपकरण नहीं लगाया था। इसी कारण ऊंचाई से गिरने पर बच नहीं सका। पुलिस को आशंका है कि उसे करंट लग गया था। इसी कारण उसका हाथ पोल से छूटा है। पोल की ऊंचाई करीब 17 फीट बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें