ओरम द ग्लोबल स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मौजूद बच्चे। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। ओरम, द ग्लोबल स्कूल, तिकोनिया में दो दिवसीय ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू हो गया है। ए आर पैडलर्स एकेडमी की ओर से आयोजित अंडर-13 बालक वर्ग में एकलव्य प्रथम, सक्षम द्वितीय, जबकि तृतीय स्थान पर शिवांग रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में वैष्णवी प्रथम, अनुष्का लोहनी द्वितीय, भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं। महिला वर्ग में वैष्णवी प्रथम, दीपांशी द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व उद्घाटन मुख्य अतिथि समित टिक्कू ने किया। संचालक अंकित राय ने बताया टूर्नामेंट में 50 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें बच्चों से लेकर विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हैं। अंडर 13 अंडर 17 अंडर 19 तथा ओपन महिला पुरुषों के वर्गों के अलावा पैरा टेबल टेनिस और आंशिक दृष्टिबाधित खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। हल्द्वानी के अलावा बरेली और प्रयागराज के खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। (संवाद)