फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में चार हादसों में महिला की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
बेड़ियागांव क्षेत्र में खाई में गिरी क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चार अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम पीरूमदारा बद्री विहार निवासी खीमानंद जोशी अपनी पत्नी कमला जोशी (57 वर्ष) के साथ साइकिल पर सवार होकर ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक से दूध लेकर लौट रहे थे। इस बीच बाइक सवार ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला अपने पीछे दो बेटों का भरापूरा परिवार छोड़ गईं। एसएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि बाइक सवार सुनील पुजारी रामनगर से काशीपुर की ओर जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। सुनील पुजारी गंभीर रूप से घायल है। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उसका इलाज चल रहा है।
उधर, ग्राम बैलपड़ाव निवासी अरुण और रोहित बाइक पर रामनगर से बैलपड़ाव की ओर जा रहे थे। हल्द्वानी रोड स्थित नए पुल पर उनकी बाइक रपट गई, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्राम बैड़ाझाल निवासी साबिर बाइक पर रामनगर जा रहा था। ग्राम चोरपानी के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, हल्द्वानी बस स्टैंड के पास एक टेंपो पलटने से जमील, शौकीन, साबिर और सलीम घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंपो में सवार लोग रामनगर से गूलरसिद्ध की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

पिकअप खाई में गिरने से चालक सहित तीन मजदूर घायल
भवाली (नैनीताल)। घोड़ाखाल से बेड़ियागांव की ओर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए पिकअप निर्माण सामग्री लेकर जा रही थी। वाहन में चालक रुद्र और तीन मजदूर सवार थे। धुलई से एक किमी आगे आते ही पिकअप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें खाई से बाहर निकालकर सीएचसी भवाली पहुंचाया। डॉ. जिलिस अहमद अंसारी ने बताया कि घायल मीना, रुद्र, दीपू और आयुष को सीएचसी लाया गया। इनमें आयुष की हालत गंभीर बनी हुई थी। सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान दिनेश आर्य ने बताया कि पिकअप करीब 150 मीटर खाई में पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें