फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास पाइपों में लगी भीषण आग

विज्ञापन
रामनगर के रेलवे स्टेशन के पास लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे रखे प्लास्टिक के पाइपों में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। रेलवे स्टेशन पर इन दिनों वायरिंग को अंडरग्राउंड करने के लिए काम चल रहा है। इसी कार्य के लिए पाइप रखे थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जीआरपी चौकी के पास झाड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में मैदान में रखे प्लास्टिक के पाइप भी आ गए। वहां मौजूद लोगों ने कुछ पाइपों को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग की तेज लपटों ने पाइपों के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। पाइप जलने से धुएं का काला गुबार उठने लगा। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिली कि रेलवे पड़ाव रामनगर में आग लगी है। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और टीम आग पर काबू पाया। रेलवे के स्टेशन मास्टर सचिन अग्रवाल ने बताया कि रेलवे में इन दिनों वायरिंग को अंडरग्राउंड करने के लिए काम चल रहा था। ठेकेदार ने प्लास्टिक के पाइप मैदान में रखे थे। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।
अज्ञात कारणों से प्राथमिक विद्यालय में लगी आग
नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। सोमवार को तल्लीताल धर्मशाला के पास प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे आग लग गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक स्कूल के कमरे के भीतर रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया था। एफएसओ चंदन लाल आर्य ने बताया कि काफी हद तक आग को फैलने से रोका गया। इधर, विद्यालय की प्रधानाचार्य शाहिदा परवीन का कहना है कि आग से कमरे में रखी छह से सात लकड़ी की अलमारियां जलकर राख हो गईं। स्कूल से तांबे और पीतल के बर्तन गायब हैं। चोरी की आशंका के चलते उन्होंने तल्लीताल थाने में शिकायत कर दी है। एसओ विजय मेहता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें