फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में मौसम कई रंग बदलता रहा

विज्ञापन
नैनीताल के पंत पार्क में चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल/गरमपानी। नैनीताल में बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह धूप से लोगों को राहत मिली तो शाम को बादल और कोहरा ठंड का सबब बन गया।
विज्ञापन

नैनीताल में बुधवार को बर्फबारी और बारिश के बाद बृहस्पतिवार की सुबह चटक धूप खिल गई। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में धीरे-धीरे बादलों ने डेरा डाल दिया। शाम को तल्लीताल की पहाड़ियों से उठे घने कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। कोहरे के कारण वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 9 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा के अनुसार झील का जलस्तर आधा इंच घटने के बाद 9 फीट 1 इंच पहुंच गया है।
दूसरी ओर बृहस्पतिवार को नैनीताल के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की चहलकदमी बनी रही। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर भी चमक लौटने लगी है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद नगर में सैलानियों की संख्या में बढ़ी है। नयना देवी मंदिर, पंत पार्क, माल रोड, स्नोव्यू, किलबरी, हिमालय दर्शन आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार किया और कई सैलानियों ने बारापत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी का आनंद लिया। गरमपानी के सिल्टोना, दडमाड़ी, डोबा और व्यासी के पास घना कोहरा छाने के कारण लोगों को वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। 11 बजे के बाद कोहरा छंटा और धूप खिली तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें