फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पानी का बिल साल भर, आपूर्ति मात्र छह माह

Mon, 25 Dec 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी घाटी के चौसाली बाजार के 12 से अधिक परिवारों को जरूरत का पानी नहीं मिल रहा है। यह परिवार साल भर पानी का बिल तो भरते हैं लेकिन जल संस्थान पानी की आपूर्ति औसतन मात्र छह माह ही करता है। पानी की समस्या से परेशान लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कस्बे के लिए बनाई गई सबसे पुरानी मारकूना मुवानी पेयजल योजना से मनमाने तरीके से संयोजन देने से पानी आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। मूल स्रोत से सिंचाई के लिए गूल बन जाने से बाजार में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सर्दी हो या गर्मी लोगों को पानी के लिए हैंडपंप, नौलो, धारों की दौड़ लगानी पड़ती है।
बसंत चौसाली, हरीश कापड़ी और पंकज सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में पानी की व्यवस्था करने में महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नरेंद्र कापड़ी और कमला देवी ने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें