फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में ला रहा था 20 लाख की स्मैक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 225 ग्राम स्मैक के साथ नशे के सौदागर आशकिन खान को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। वह बाइक से स्मैक लेकर आ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बुधवार रात टीपीनगर चौकी पुलिस और एसओजी की संयुक्त ने रुद्रपुर की ओर से आ रहे आशकिन खान को बैरिकेटिंग लगाकर पकड़ा। बरेली के आंवला का मूल निवासी इस समय विसातनगर, बिलासपुर में रहता है। वह बाइक के से बिलासपुर से स्मैक की खेप यहां पहुंचाता था। डीआईजी ने तस्कर को पकड़ने वाली टीम को दस हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है। एसएसपी ने भी 2500 का इनाम दिया है। पकड़े गए अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इस दौरान एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल अरूण सैनी भी मौजूद रहे।
बरेली के एसएसपी से किया गया है संपर्क
हल्द्वानी। पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह स्मैक मीरगंज बरेली से खरीद कर लाता है। डीआईजी ने बताया कि बरेली के एसएसपी से संपर्क किया गया है। जल्द ही बरेली पुलिस के साथ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त व उसकी पत्नी की संपत्ति का विवरण भी प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए तस्कर की जानकारी के आधार पर बरेली निवासी सलमान, परवेज और बबलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पूर्व में वांछित स्मैक तस्करों की धरपकड़ को भी पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें