फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेराघाट-बोना सड़क निर्माण का ग्रामीणों को इंतजार

Fri, 10 Nov 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। लोनिवि की 12 किमी सेराघाट-गोल्फा सड़क का ग्रामीणों को इंतजार है। सड़क का निर्माण कार्य आधा अधूरा होने के कारण ग्रामीणों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में स्वीकृत सड़क का काम 2023 में भी पूरा नहीं हो सका है। करीब सात करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है। किमी छह से सात के बीच आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। सड़क के ऊपरी हिस्से से भूस्खलन के कारण सड़क के नीचे स्थित मकान खतरे की जद में हैं। इनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कार्य नहीं किए गए हैं।
मोटर मार्ग निर्माण में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिन्हें आज तक नहीं सुधारा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से आलू और राजमा के उत्पाद को बाजार तक पहुंचा पाना संभव नहीं है। उनकी आय का मुख्य स्रोत आलू और राजमा है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य विभागीय नियम और शर्तों के अनुरूप नहीं किया गया, जिस कारण सड़क निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है।





गोल्फा के लोग सड़क निर्माण की राह दशकों से देख रहे हैं। 2016 में सड़क स्वीकृत हुई, लेकिन 2023 बीत जाने के बाद भी करोड़ों की लागत से सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका है। निर्माण जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।



मोहन सिंह कोरंगा, पूर्व प्रधान, गोल्फा।





ग्रामीणों के लिए सड़क के बिना जीवन बेहद मुश्किल है। बीमार को भी डोली के सहारे ले जाना पड़ता है। सड़क निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। बारिश में तो सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। सड़क गांव तक तो पहुंची, लेकिन वह भी अधूरी।

जगदीश सिंह, ग्रामीण।



इनसेट कोट

पैदल पुल का निर्माण कर दिया गया है। सड़क निर्माण का कुछ काम शेष है। बारिश के कारण सड़क में कई जगह मलबा भी आया है। ठेकेदार को सड़क निर्माण का कार्य नवंबर माह में पूरा करने के लिए पत्र लिखा गया है। - आनंद गिरि, एई, लोनिवि, डीडीहाट।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें