फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नकायल (कुंवरपुर) मार्ग पर सूखी नदी का पुल (स्टील स्पान) स्वीकृत होने के बाद नहीं बनने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को बुद्ध पार्क में धरना और प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद धरनास्थल पर डटे ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोनिवि अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर समाजसेवी प्रकाश पांडे ने कहा कि हल्द्वानी से सिर्फ आठ किमी दूरी पर नकायल गांव है। इस गांव को जोड़ने के लिए सूखी नदी है। बरसात में यह मार्ग बंद हो जाता है कोई वैकल्पिक मार्ग भी नही है। पुल बनाने के लिए तत्कालीन सीएम ने आठ साल पहले घोषणा की थी लेकिन पुल नहीं बन पाया। बाद में एसडीएम, लोनिवि अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच लोनिवि गेस्ट हाउस में वार्ता हुई। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि डीपीआर भेज दी है। धन मिलने पर एक माह के अंदर टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया।
धरना प्रदर्शन में प्रधान तनुजा पांडे, रामसिंह बसेड़ा, माधव सिंह देउपा, मयंक पांडे, पूर्व बीडीसी अर्जुन बिष्ट, मुकेश बेलवाल, खष्ठी बिष्ट, बीना पांडे, पूजा भट्ट, ज्योति देउपा, सुरेंद्र संभल, प्रताप बिष्ट आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें